कोडरमा में बोले योगी आदित्यनाथ-विकास के लिए डहल इंजन सरकार जरूरी [Yogi Adityanath said in Koderma- A slow engine government is necessary for development]

2 Min Read

कोडरमा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कोडरमा में थे। वह कोडरमा से नीरा यादव और बरकट्ठा से अमित यादव के पक्ष में वोट मांगने आए थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अभी पिछल दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखा होगा।

हरियाणा चुनाव के पहले सभी लोग क्या बोलते थे, और जब परिणाम आये तो अकेले भजापा ने दो तिहाई सीट जीती और कांग्रेस धराशाई हो गई।

हरियाणा के लोगों से जब पत्रकारों ने पूछा कि चुनाव के पहले तो लगता था कांग्रेस और उसके सहयोगी जीतेंगे। तो हरियाणा की जनता ने कहा कि विकास सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के लिए डबल इंजन आवश्यक है। और मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चले तो ये सोने पर सुहागा है। इसलिए हरियाणा की जनता ने फिर से भाजपा को विजयी बनाया है।

यहां नौकरों के घर से नोटों के पहाड़ निकलते हैः

हमारा ये झारखंड प्राकृतिक संसाधनों पर परिपूर्ण है। शहीदों की धऱा है। देश की आजादी के लिए अकेले कोडरमा से चार चार आत्माओं ने अपना बलिदान देकर ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त करने के लिए अपना योगदान दिया। आज क्या हो रहा है झारखंड में।

मैं देख रहा था एक आलमगीर आलम थे औरंगजेब देश का लूटा था देश के पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था उसने और दूसरा झारखंड में है आलमगीर आलम जिसने झारखंड को लूटा। उसके नौकरों के घरों से नोटों पहाड़ निकले।

ये चुनाव उसी विकास के नाम पर जिन लोगों ने आपको छला है उसको जवाब देने का एक अवसर भी है। जहां कहीं भी भाजपा की सरकारें है वहां विकास का मॉडल दिया।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है : योगी आदित्यनाथ

Share This Article
Exit mobile version