झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट, 17 तक जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

1 Min Read

रांची। बादल छाये रहने के बावजूद, राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।

हालांकि बादल छाये रहने की वजह से गर्मी परेशान नहीं कर रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के मध्यम दर्ज़े की बारिश दर्ज हुई है।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

अधिकांश हिस्सों में वज्रपात को लेकर लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। जिसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आज राज्य के कुछ जिले जैसे गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही, इन जिलों में वज्रपात की भी आशंका है व तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी।

इधर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में लगेंगे 1700 सीसीटीवी कैमरे, दलालों और कर्मचारियों पर रहेगी नजर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं