झारखंड के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 8 जिलों में 100 एमएम से अधिक हुई बारिश [Yellow alert of rain in 13 districts of Jharkhand, more than 100 mm rainfall in 8 districts]

1 Min Read

रांची। झारखंड के 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज जिले शामिल हैं। राज्य में 9 जुलाई तक बारिश के आसार हैं।

सक्रिय मानसून का असरः

पूरे राज्य में सक्रिय मानसून का असर दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है।

रांची में बुधवार को दिनभर बारिश हुई। शाम होते- होते मौसम ने मिजाज बदला तो तेज बारिश हुई। जिससे रांची के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखी गई।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून कमजोर, जून में 39% ही हुई बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं