पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी से राहत नहीं
रांची। झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने 11 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
ये अलर्ट प्रदेश के उत्तर, पश्चिम, मध्य औऱ निकवटर्ती उत्तर- पूर्वी भाग के लिए है। अगले तीन दिन यहां तेज गर्मी पड़ेगी। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है।
वहीं, दूसरी तरफ 11 जून तक मध्य और दक्षिणी भाग में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में भी पारा चढ़ा है।
पारा 40 पार रहने की संभावना
राज्य के कई हिस्सों में आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन इससे किसी बड़े राहत की उम्मीद नहीं है।
ज्यादातर जगहों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास होगा।
इसे भी पढ़ें
