Rain in Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

1 Min Read

Rain in Jharkhand:

रांची। झारखंड में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। झारखंड के रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद आदि जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

30 जुलाई को इन जिलों में बारिश का अलर्टः

Rain in Jharkhand:

वहीं मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भी देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया है। इस मानसून अब तक झारखंड के 8 जिलों में बहुत अधिक बारिश देखने को मिली है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश देखने को मिली है।

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश:
धनबाद के पूर्वी टुंडी: 82 मिमी
रांची : 11 मिमी
देवघर : 14 मिमी
मेदिनीनगर : 3 मिमी
बोकारो : 7 मिमी

इसे भी पढ़ें

Rain alert in Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं