आज 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कल तक सक्रिय रहेगा मानसून [Yellow alert for rain in 18 districts today, monsoon will remain active till tomorrow]

2 Min Read

राज्य में अब भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश

रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघऱ, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज औऱ पाकुड़ शामिल है।

मौसम विभाग ने आज जहां तेज बारिश की संभावना जताई है। इसका असर राज्य के दूसरे जिलों में भी पड़ सकता है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में दो दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की है। इसका असर एक सितंबर तक रहेगा।

इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में मानसून की गतिविधि ज्यादा सक्रिय नहीं रही।

राज्य में सबसे अधिक बारिश चतरा में 45 मिमी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया है जबकि सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट, 17 तक जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

Share This Article
Exit mobile version