Yellow alert in Jharkhand: झारखंड में 11 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट

2 Min Read

Yellow alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में बंगाल की खाड़ी से बना निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम पर प्रभाव डाल रहा है, जिसके चलते आगामी 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 अगस्त को 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी प्रभावी रहेगा।

येलो अलर्ट वाले जिले

रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़। इन जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका शामिल हैं। वहीं, 24 अगस्त को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रांची और जमशेदपुर में अधिक बारिश:

रांची में अब तक 1100.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 51% ज्यादा है। जमशेदपुर में 1344.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 75% अधिक है। देवघर, गढ़वा, लोहरदगा और पाकुड़ में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक 67 मिमी बारिश हुई है, और लातेहार में तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

इसे भी पढ़ें

Rain Alert in Jharkhand: झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं