यशस्विनी सहाय जुलूस लेकर निकली नामांकन करने

1 Min Read

रांची। रांची लोकसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय आज नामांकन करेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री यशस्विनी जुलूस के रूप में नामांकन करने निकली हैं।

सुबह 8 बजे धुर्वा स्थित सुबोधकांत सहाय के आवास आवास से ये जुलूस निकला है। रांची के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस मोरहाबादी पहुंचेगा।

इस बीच मेन रोड स्थित काली मंदिर में सुबोघकांत सहाय और यशस्विनी सहाय ने पूजा अर्चना की और माता की आशीष लिया।

जुलूस मोरहाबादी मैदान पहुंचेगा, जहां विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल होंगे।

उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

मंत्री आलमगीर के ठिकानों से ED को मिले 25 करोड़; नौ ठिकानों पर ED की रेड जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं