रामटहल चौधरी से मिली यशस्विनी सहाय

1 Min Read

रांची : रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बुधवार को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से उनके ओरमांझी स्थित आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी उनके साथ थे। मुलाकात में यशस्विनी सहाय ने चुनाव के लिए रामटहल चौधरी का आशीर्वाद लिया।

गौरतलब है कि रांची लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने संजय सेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है। यशस्विनी का मुकाबला संजय सेठ से होगा।

यशस्विनी के सामने जहां अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेवारी है वहीं संजय सेठ के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है।

इसे भी पढ़ें

“मोदी और शाह विक्रेता हैं और अंबानी-अडाणी खरीदार हैं” : खरगे का भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Share This Article
Exit mobile version