युवाओं को नौकरी और महिलाओं को एक लाख रुपये का दिया आश्वासन
रांची। रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने मोरहाबादी मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
यहां यशस्विनी ने जनता से वोट की अपील की। यशस्विनी ने कहा कि मैं आज प्रत्याशी के तौर पर अपना परिचय देती हूं।
मैं झारखंड की बेटी हूं। मैं खतियानी हूं। मैंने बाहर से वकालत की। मुझे समझ में आया कि मुझे लोगों की सेवा करनी है।
इसलिए मैने राजनीति में आने का फैसला किया। सबने झारखंड की धरती का सम्मान बढ़ाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि हम केवल आपका वोट नहीं चाहते है।
हमें सेवा का मौका दें। हमें आशीर्वाद दें। हम न्याय पत्र की बात कर रहे है क्योंकि उन्होंने अच्छे दिन का वादा कर नफरत फैलाई।
लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए। किसी के अच्छे दिन आए? न्याय पत्र में केवल शब्द नहीं है। इसमें हर वर्ग के लिए न्याय है।
महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना मिलेंगा। महिलाएं इसे शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगे।
सरकारी नौकरी में महिलाओं में 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। आधी आबादी की सही हिस्सेदारी मिलेगी।
यशस्विनी ने कहा कि मैं युवा भी हूं। युवाओं की सबसे बड़ी समस्या रोजगार और शिक्षा है। रोजगार नहीं होगा तो परिवार आगे कैसे बढ़ेगा।
कांग्रेस के शासन नौकरी पक्की होगी। झारखंड की धरती में खेल प्रतिभा है। उभरते खिलाड़ियों को 10 हजार रुपए महीने मिलेंगे।
आर्थिक मदद से उनका विकास होगा। हमें आपका मान सम्मान सोचना है। पिछले 10 साल में रोजगार छीन गया है।
पिछले 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। उन्हें चुनाव में वो सच कहना है जो बीजेपी ने छुपाया है। आप मेरा परिवार हैं।
आपकी शक्ति हमें आगे ले जायेगी। आपका वोट ही तख्तापलट करेगा। आप अपने आप में लीडर हैं।
हमें आपकी परेशानी का पता है। मैं आपकी आवाज बनूंगी। 25 मई को घर से निकलें और वोट करना है।
सबको साथ लेकर आना है। हमारे सीएम के खिलाफ षड्यंत्र उनका डर दिखाता है। हम एक होंगे तो उन्हें हराना आसान होगा। मैं प्यार और विश्वास पर खरी उतरूंगी।
इसे भी पढ़ें
आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया नामांकन, सुदेश महतो रहें मौजूद








