रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने किया नामांकन

1 Min Read

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले 17 चौक-चौराहों से गुजरते और जुलूस करते हुए वह डीसी कार्यालय पहुंची।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री सह उनके पिता सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, कांग्रेस नेता विक्रम आदित्य जयसवाल मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद यशस्विनी सहाय ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में जनसभा स्थल के लिए रवाना हो गई है।

यशस्विनी सहाय के नामांकन सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल नेता आलमगीर आलम मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

ICSE-ISC बोर्ड के रिजल्ट जारी,

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं