WT पकड़े गये पलामू के एक CI

1 Min Read

पलामू। पलामू में एक अंचल निरीक्षक (CI)  बिना टिकट लिए रेलवे प्लेटफार्म पकड़े गये हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिये जाने से पहले जब टीटीई ने उनसे टिकट मांगा, तो वह अड़ गये। उस वक्त उनके पास टिकट नहीं थी।

इस पर टीटीई ने कहा कि फाइन के साथ आपका टिकट बना देते हैं, तो अंचल निरीक्षक टीटीई से बहस करने लगे। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने अंचल निरीक्षक को हिरासत में ले लिया। फिर उन्हें रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उनको जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अंचल निरीक्षक बिना टिकट रेलवे प्लेटफार्म पर कर क्या रहे थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं