Workers on strike: निगमकर्मी हड़ताल पर

Anjali Kumari
2 Min Read

Workers on strike:

रांची। रांची नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वजह है – नियमों की अनदेखी, बाहर से भर्ती, मृतक कर्मचारी के परिवार को नौकरी व पेंशन न मिलना और प्रमोशन-पेंशन जैसी पुरानी मांगों को नजरअंदाज करना।

यह है मामलाः

हाल ही में निगम के कर्मचारी स्व. नकुल तिर्की का निधन हो गया। पहले से यह परंपरा रही है कि निगम मृतक कर्मचारी के परिवार को तुरंत शोक राशि और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद मिलता था, लेकिन इस बार न तो परिवार को सही जानकारी दी गई और न ही पूरा सहयोग मिला। इससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी है।

मांगों पर नहीं हुई कोई कार्रवाईः

यही नहीं, 26 अगस्त को स्व. नकुल तिर्की की पत्नी सरिता देवी ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासक को ज्ञापन सौंपा, लेकिन अभी तक उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

सफाई व्यवस्था चरमराईः

निगमकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में कचरे का उठाव का कार्य बाधित है।

इसे भी पढ़ें

Tollywood: टॉलीवुड में हड़ताल का ऐलान, कर्मचारियों ने सैलरी वृद्धि की मांग जताई


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं