पीएम सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम पर अब शुरू होगा काम

1 Min Read

झारखंड को 15 दिन में मिल जायेगा टारगेट

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम चार जून के बाद पूरे देश में लागू होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने इसको लेकर निर्णय लिया था। मगर चुनाव घोषित हो जाने के कारण स्टेट को इसका लक्ष्य अभी तक नहीं किया गया है।

केंद्र में नयी सरकार गठन के बाद इस स्कीम पर काम तेजी से शुरू होने की उम्मीद है। अगले 15 दिनों में झारखंड जेबीवीएनएल को भी टारगेट दिया जाएगा।

प्रथम चरण में सरकार 300 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करने वाले कंज्यूमरों को फ्री में सोलर प्लांट लगाएगी, इसमें कम आय और पीएम आवासीय कंज्यूमर शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

रिम्स छोड़ रहे सीनियर डॉक्टर, इलाज हो रहा प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं