NTPC में 4 दिन से काम ठप, करोड़ों का नुकसान, दफ्तर में ही जमे अधिकारी [Work at NTPC has been stalled for 4 days, loss of crores, officers stuck in the office]

1 Min Read

DGP ने कहा था- पुलिस सुरक्षा में जाएंगे काम करने

हजारीबागहजारीबाग में NTPC केरेडारी में कार्यरत डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव की 8 मार्च की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना को आज पाचवां दिन है। इस हत्याकांड के बाद NTPC कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत है। आलम यह है कि इलाके के विभिन्न कोल ब्लॉक से कोयला तो निकाला जा रहा है पर थर्मल प्लांटों में कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है। हजारीबाग के NTPC कोल ब्लॉक से देश के 32 अलग-अलग थर्मल पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति की जाती है।

डीजीपी ने की मैराथन बैठकः

इधर हत्याकांड के बाद हजारीबाग में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मैराथन बैठक की। इस बैठक में एनटीपीसी के ‎परियोजना प्रमुख फैज तैयब समेत 6 ‎वरिष्ठ अधिकारी सहित पुलिस महकमें के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि एनटीपीसी के पदाधिकारी व कर्मी‎ पुलिस सुरक्षा में कार्यस्थल पर ले जाए जाएंगे। इन्हें पर्याप्त ‎सुरक्षा मिलेगी। इसके बाद भी कर्मियों को भरोसा नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में NTPC के DGM की सरेआम गोली मारकर हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं