धनबाद। जेईई मेन -2024 की परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी गई है।
जेईई मेन में पंचेत रांगामटिया बेनागोड़ियां गांव के लकड़ी मिस्त्री इशाक अंसारी के पुत्र सरफराज अंसारी ने सफलता का झंडा गाड़ा है। उन्होंने ओबीसी कैटगरी में 4462वां स्थान प्राप्त किया है।
पहली ही बारी में उसने 98.87 फीसद अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। सरफराज ने साल 2020 में वैली पब्लिक स्कूल पतलाबाड़ी से मैट्रिक और 2022 में एसएचएमएस कालेज कुमारधुबी से साइंस में 12वीं की पढ़ाई पूरी की है।
इंटर के बाद राजस्थान के एजुकेशन हब के रूप में जाने जाने वाले कोटा के एलएन इंस्टीट्यूट से तैयारी की।
पहले प्रयास में उसकी सफलता से घरवाले खासे उत्साहित हैं। देर रात रिजल्ट आते ही पिता, मां रशुलन बीवी और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।
सरफराज के भाई इजहार अंसारी वर्ष 2020 में बैंक की परीक्षा में सफल होकर बलरामपुर पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर के रूप में सेवारत हैं।
इसे भी पढ़ें









