शिशु देखभाल के लिए महिलाओं को मिलेगी दो साल की छुट्टी

1 Min Read

रांची। झारखंड में तीन माह के अंदर महिलाओं को शिशुओं की देखभाल के लिए दो साल की छुट्टी मिलेगी। इस दौरान उन्हें पूरा वेतन भी मिलता रहेगा।

यह व्यवस्था राज्य सरकार के सभी संस्थानों में लागू होगी। यह घोषणा मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को सदन में की।

दरअसल, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने यह संवेदनशील मुद्दा उठाया।

उन्होंने शिशु के देखभाल के लिए महिलाओं को 2 साल का अवकाश की मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा यह मामला संवेदनशील है। वह इस मांग का स्वागत करते हैं।

देश के कई राज्यों में यह व्यवस्था लागू भी है। यहां भी शीघ्र इसे लागू किया जायेगा। अंबा प्रसाद ने कहा शीघ्र या अति शीघ्र क्या होता है । मंत्री ने कहा तीन माह में करा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

7 स्टार प्लेयर्स को BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं