Women constables posting change
रांची। अपर पुलिस महानिदेशक, झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची के कार्यालय से जारी पत्र के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों के चिन्हित थानों में मुंशी के काम के लिए सशस्त्र पुलिस, आईआरबी और अन्य इकाइयों से प्रतिनियुक्त की गई महिला आरक्षियों की तैनाती को रद्द कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है।







