21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलेगा फॉर्म [Women between 21 to 50 years will get one thousand rupees every month, forms will be available from Anganwadi centres]

1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में 21-50 वर्ष की महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

यह लाभ मुख्यमंत्री बहन बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाएगा।

बता दें की इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से फॉर्म मिलेगा।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य लगभग 50 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ना है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज..

  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार लिंक युक्त बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पात्रता संबंधित घोषणा पत्र
  • फॉर्म प्राप्ति और आवेदन की प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों से निःशुल्क आवेदन पत्र दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका घर-घर जाकर महिलाओं को चिन्हित करेंगी और आवेदन पत्र उपलब्ध कराएंगी। वहीं पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 लाख नौनिहालों को मिलने वाली खिचड़ी पर भी आफत

Share This Article
Exit mobile version