झाड़फूंक के नाम पर लूट गई महिला [Woman robbed in the name of exorcism]

1 Min Read

जामताड़ा। देवडांड़ थाना क्षेत्र के एक आदिवासी बहुल गांव में एक तांत्रिक द्वारा आदिवासी महिला के साथ छेड़खानी और लूट का मामला सामने आया है।

तांत्रिक ने महिला के साथ पहले तो छेड़खानी की। इसके बाद नशीली लड्डू खिलाकर उस बेहोश कर दिया। महिला के बेहोश होने के बाद तांत्रिक 7 हजार रुपये लूटेकर फरार हो गया।

झाड़फूंक के लिए महिला ने बुलाया था घर

जानकारी के अनुसार देवडांड़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने तांत्रिक को झाड़फूंक कराने के लिए अपने घर बुलाया था।

इसके बाद झाड़फूंक की आड़ में तांत्रिक ने महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की और पैसे लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी में नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप; आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं