चतरा में पत्थर से कूचकर महिला की हत्या

1 Min Read

चतरा : चतरा सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी की पत्थर से मारकर की हत्या कर दी।

बाद में साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान राजु भुईयां की पत्नी कोशिला देवी के रूप में की गई है। मामले में मृतक महिला के मायके वालों ने पति राजु भुईयां पर पत्थर से मारकर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

मायके वालों ने बताया कि आरोपी पति की यह दुसरी पत्नी थी। उनका कहना है कि आरोपी पति ने पहले तो झांसा देकर महिला से शादी किया बाद में हमेशा शराब के नशे में धूत होकर मारपीट किया जाता था।

फिलहाल मृतक महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

अब कदमा में दिखा तेंदुआ, प्रशासन ने किया अलर्ट

Share This Article
Exit mobile version