गुमला में एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया महिला ने

2 Min Read

गुमला। गुमला में एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। यह प्रसव गुमला के सदर अस्पताल में हुआ है।

जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पांडूलोया गांव निवासी गोविंद गोप की पत्नी प्रीति कुमारी ने तीन बच्चे को जन्म दिया है। इनमें दो लड़की एवं एक लड़का है।

जच्चा-बच्चा सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह प्रसव बीते शुक्रवार की रात को हुआ है। इसे लेकर अस्पताल में चिकित्सक और कर्मी के अलावा परिजन भी काफी उत्साहित हैं।

परिजनों ने बताया कि प्रीति के पेट में अचानक ही दर्द उठा। फिर उसे तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र कोनबीर ले जाया गया। वहां से उसे तुरंत ही गुमला रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का निर्णय ले लिया और ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान एक के बाद एक तीन बच्चों का जन्म हुआ।

गोविंद छोटा-मोटा किसान है। वह खेती-बाड़ी कर गुजारा करता है। किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर पाता है।

वह तीनों बच्चों को देखकर वह बहुत बहुत खुश है। तीन बच्चों के जन्म की बात सुन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग बच्चों को देखने पहुंच रहे हैं और परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे है।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका, विधान परिषद में गिरा मंदिर विधेयक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं