लोहरदगा में वज्रपात से महिला की मौत, 2 गंभीर [Woman dies, 2 seriously injured due to lightning in Lohardaga]

1 Min Read

लोहरदगा। लोहरदगा में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी है। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं।

जानकारी के मुताबिक जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिसरी गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं।

गंभीर रुप से झुलसी दोनों महिलाओं का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के समय हिसरी गांव में महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक से बारिश के साथ वज्रपात हुआ।

घायलों का इलाज जारी

बताया गया कि वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही स्व जतरु उरांव की 60 वर्षीया पत्नी सोमारी उरांव की मौत हो गई।

वहीं इस घटना में संजय उरांव की 35 वर्षीय पत्नी राधा उरांव, चंद्रकिशोर उरांव की 25 वर्षीय पत्नी सुकुरमुनी उरांव गंभीर रूप से झुलस गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत सोमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुकुरमुनी और राधा का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में हथियार समेत 3 अपराधी धराये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं