Woman auto set on fire: महिला की ऑटो में अज्ञात अपराधियों ने लगाई आग, अपराधियों की तलाश जारी

Anjali Kumari
1 Min Read

Woman auto set on fire

गुमला। गुमला जिले के अरमई पंचायत के पुग्गू बड़का टोली गांव में महिला लीना पैकरा के टेंपो में अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। लीना अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, लीना ने पहले दारू बेचने से इंकार कर आत्म-सम्मान के साथ टेंपो चलाना शुरू किया था और उनके इस प्रयास को देखते हुए फसिया पंचायत के मुखिया नरेश उरांव ने 18 दिसंबर को उन्हें सम्मानित भी किया था। लीना ने बताया कि आग लगने से तीन दिन पहले उनके टेंपो के चक्के की चोरी हो गई थी। नए साल की रात लगभग 8:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने टेंपो में आग लगा दी। घटना की शिकायत गुमला थाना में दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने दलबल के साथ मौके पर जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। इस आगजनी से लीना के रोज़ी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है।

Share This Article