Chaibasa elephant attack: चाईबासा में खूंखार दंतैल हाथी का आतंक, 3 को कुचल कर मार डाला

Anjali Kumari
1 Min Read

Chaibasa elephant attack

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में बीती रात एक हाथी साक्षात यमराज बन गया। उसने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। मरनेवालों में दो बच्चे शामिल है। एक घायल बच्ची का इलाज चल रहा है।

खूंखार दंतैल हाथी का आतंक

इस खूंखार दंतैले हाथी का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है। अब तक क्षेत्र में कुल 13 व्यक्ति हाथियों के कुचले जाने से मर चुके हैं। इनमें 6 गोईलकेरा प्रखंड के है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इसी क्रम में सोमवार रात को हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई जिसमें पिता, पुत्र, पुत्री शामिल है। मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में की गई है। वही एक बच्ची जिंगीं बाहदां घायल है, जिसे बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने राउरकेला, ओडिशा रेफर कर दिया है। घायल बच्ची को सिर में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को वन विभाग की टीम की ओर से बीते रात ही तत्काल मुआवजा के तौर पर 20 हजार रुपये दिये गये हैं।

Share This Article