Wife’s Murder: पलामू में नशे में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या [In Palamu, a drunk husband strangled his wife to death]

1 Min Read

Wife’s Murder:

पलामू। पलामू जिले के पाटन प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना हिसरा बरवाडीह पंचायत के मटपुरही टोला में रात को हुई।

Wife’s Murder: आरोपी पति फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति मनोज भुइयां फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है।

Wife’s Murder: अक्सर होता था विवाद

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

Wife’s Murder: शराब का सेवन करते थे दोनों

मृतका के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उसके पिता अक्सर शराब का सेवन करते थे और काम नहीं करते थे। उसकी मां काम कर घर परिवार चलाती थी। बुधवार शाम को भी दोनों नशे में थे, लेकिन विवाद नहीं हो रहा था।

इसे भी पढ़ें

Saurabh Rajput murder case: सौरभ की हत्या के मामले में नया मोड़, मुस्कान के परिवार ने किया बड़ा खुलासा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं