क्यों चर्चा में हैं ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास

2 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा में विधानसभा का चुनाव हुआ है। मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

इस बीच यहां का एग्जिट पोल भी आ गया है। एग्जिट पोल आने के बाद से ही ओडिशा के राज्य पाल रघुबर दास चर्चा में आ गए हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया द्वारा ओडिशा विधानसभा एग्जिट पोल किया गया है। इसमें 41% वोट शेयर के साथ भाजपा को 62 से 80 सीटें मिलने की बात कही गई है।

इसी तरह बीजेडी को भी 42% वोट के साथ 62 से 80 सीटें मिलने की उम्मीाद जताई गई है। कांग्रेस को 5 से 8 सीट मिल सकती है।

ओडिशा में बहुमत का आंकड़ा 74 है। यह मैजिक आंकड़ा जिसके पास होगा, वह सरकार बनाने की स्थिति में होगा। एग्जिट पोल में भाजपा और बीजेडी दोनों को बराबर सीटें दी गई है।

झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास ओडिशा के राज्यपाल हैं। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में गेंद उन्हीं के पाले में होगी।

वहीं तय करेंगे कि किस पार्टी को पहले सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाए। ऐसे में अब रघुवर दास का चर्चा में रहना, तो लाजिमी है।

इसे भी पढ़ें

सर्वे में खुलासा, देश में 6.3 करोड़ लोगों को नहीं मिल रहा पीने का साफ पानी

Share This Article
Exit mobile version