6 विधायक लेकर दिल्ली क्यों पहुंचे चंपई सोरेन ? [Why did Champai Soren reach Delhi with 6 MLAs?]

3 Min Read

रांची, एजेंसियां। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक चंपई सोरेन 6 विधायकों के साथ बीजेपी के राज्य प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में हैं।

चंपई सोरेन के साथ वाले नेताओं से हेमंत सोरेन की पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

बगावत के सवाल पर क्या बोले चंपई सोरेन

रविवार की दोपहर कोलकाता से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन ने कहा कि बेटी से मिलने दिल्ली आया हूं। बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि अभी पहले वाली जगह पर ही हूं। अपने निजी काम से दिल्ली आया हूं।

हालांकि चंपई सोरेन ने कहा कि कोलकाता जाने के बारे में खा कि बाद में बताएंगे। सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन कोलकाता में बंगाल बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मिले हैं।

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद चंपई सोरेन सीधे झारखंड भवन के लिए रवाना हुए। जहां उनके नाम से तीन कमरे बुक किए गए हैं। चंपई सोरेन के साथ उनके स्टाफ के कुछ लोग भी दिल्ली आए हैं।

जेएमएम की आई पहली प्रतिक्रिया

चंपई सोरेन के मामले में जेएमएम की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि उनके बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। वह कहीं नहीं जाएंगे। वह एक क्रांतिकारी शख्सियत हैं।

‘इन विधायकों से जेएमएम का संपर्क नहीं’

जिन नेताओं के साथ जेएमएम नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेम्ब्रम, समीर मोहंती शामिल हैं।

बताते चले कि चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम पर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी अनुशासन तोड़ने के लिए जेएमएम ने कार्रवाई की थी, वहीं समीर मोहंती जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के खिलाफ जेएमएम के प्रत्याशी थे।

इसे भी पढ़ें

चंपाई गये दिल्ली, JMM के 3 विधायक भी साथ, BJP नेताओं से मिलेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं