झारखंड से कौन-कौन मोदी कैबिनेट में बनेंगे मंत्री? [Who will become ministers in Modi cabinet from Jharkhand?]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। नरेंद्र मोदी आज शाम तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे है।

ऐसे में सभी की निगाहें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने वाले लोगों की लिस्ट पर टिकी है। इस बीच मोदी कैबिनेट में झारखंड से भी कई सांसदों के शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है।

सूत्रों के हवाले से ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड से एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इस बार के आम चुनाव में झारखंड से बीजेपी को 14 में से सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली। सूत्रों के अनुसार इस बार बीजेपी की कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को मंत्री बनाए जाने की चर्चा काफी तेज चल रही है।

तो वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर से तीसरी बार चुनाव जीतने वाले विद्युत बरण महतो को मंत्री बनाए जाने की भी खबर खूब राजनीतिक गलियारों में चर्चा के केंद्र में है ।

इन सांसदों के नाम पर चर्चा तेज

दरअसल अन्नापूर्णा देवी यादव समुदाय से आती हैं और झारखंड से महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देते हुए उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

तो वहीं निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। निशिकांत दुबे लगातार झारखंड में बीजेपी के अहम मुद्दों को उठाते रहते हैं, जबकि सदन में भी निशिकांत दुबे खुलकर बातों को रखते हैं।

जबकि झारखंड से युवा चेहरे के प्रतिनिधित्व के तौर पर आजसू कोटे से सुदेश महतो को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं अर्जुन मुंडा को हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। दरअसल अर्जुन मुंडा झारखंड में बड़ा आदिवासी चेहरा और इन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कई ऐसे काम किए हैं, जिसकी चर्चा होती रही है।

इसे भी पढ़ें

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में झारखंड से कौन होगा चेहरा ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं