कौन हैं शत्रुघ्न महतो ? जो बाघमारा में लेंगे ढुलू महतो की जगह [Who is Shatrughan Mahato? Who will replace Dhulu Mahato in Baghmara]

1 Min Read

धनबाद । भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिनमें में से एक नाम शत्रुघ्न महतो का है।

शत्रुघ्न महतो बाघमारा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार चुने गए हैं। इस बार बाघमारा के चुनावी रण में ढुलू महतो की जगह उनके भाई शत्रुघ्न महतो भाजपा की कमान संभालेंगे।

शत्रुघ्न महतो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। बाघमारा में ढुलू महतो पिछले तीन बार से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। 2009 में पहली बार जेवीएम के सिंबल पर और 2014 और 2019 में बीजेपी के सिंबल पर वे चुनाव जीते।

2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद संसदीय सीट से ढुलू महतो के विजयी होने के बाद ये सीट खाली हो गई थी।

बता दें कि धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा सीट पर दूसरे फेज की वोटिंग में 20 नवंबर को चुनाव होना है और जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में चिराग पासवान की जन आक्रोश रैली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं