कौन है अभिषेक झा, जिसने निशिकांत दुबे को दिया 1.20 करोड़ का कर्ज

2 Min Read

देवघर। गोड्डा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे के हलफनामे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक झा ने भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से सवाल पूछकर जवाब मांगा है कि चुनाव के दौरान 1.20 करोड़ रुपये कर्ज देने वाला अभिषेक झा कौन है?

इसका खुलासा भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे को करना चाहिए। अभिषेक झा ने कहा कि जब हम खुद चुनाव लड़ रहे है, तो फिर यह दूसरा अभिषेक झा कौन है?

कहीं यह अभिषेक झा ईडी के केस में आरोपी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा तो नहीं?

निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा कि मैंने कोई पैसा निशिकांत दुबे को नहीं दिया है। अगर, यह पैसा मैंने दिया है, तो इसका खुलासा करना चाहिए कि किस माध्यम से दिया गया है।

क्या यह पैसा चेक से या फिर आरटीजीएस या फिर किसी और माध्यम से गया हैं। मैंने अपने हलफनामे में शैक्षणिक से लेकर पूरी जानकारी खुद के बारे में दी हैं।

जिस अभिषेक झा का सांसद ने जिक्र किया है उसके बारे में जानकारी नहीं मिलने पर हम जांच एजेंसी को लिखेंगे और सांसद की सभी संपत्ति का जांच करवायेंगे।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में 6 उम्मीदवार मैदान में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं