रांची के बिरसा जू में सफेद बाघिन के होंगे दीदार; कई और जानवार और पक्षी भी लाये जा रहे [White tigress will be seen in Birsa Zoo of Ranchi; Many more animals and birds are also being brought]

2 Min Read

रांची। बिरसा जैविक उद्यान में जल्द सफेद बाघिन के दीदार होंगे। यहां सफेद बाघिन के आगन की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से आदेश मिलते ही बिरसा जू में जावा नामक सफेद बाघ की जोड़ी लगाने के लिए सफेद बाघिन को लाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी जू में आने वाले हैं।

नंदन कानन जू के साथ हुआ समझौता

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के जानवरों के आदान-प्रदान नियम के तहत बिरसा जू और नंदन कानन जू के बीच समझौता हो गया है। इसके बाद बाघिन और पक्षी को लाने और बाघ, नीलगाय और लकड़बग्घा का आदान-प्रदान होगा।

इसके लिए दोनों चिड़ियाघर के बीच सहमति हो गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण का आदेश प्राप्त होने के बाद जानवरों की अदला-बदली कर दी जाएगी।

पक्षियों से बढ़ेगी शोभा

बिरसा जू में सफेद बाघिन और कई तरह के पक्षियों को लाया जाएगा। सफेद बाघिन के आने से चिड़ियाघर में जावा नामक बाघ को जोड़ीदार मिल जाएगा।

ओरमांझी जू से नंदनकानन चिड़ियाघर भुवनेश्वर ओडिशा को एक जोड़ा बाघ, तीन जोड़ी नीलगाय और एक जोड़ा लकड़बग्घा देने पर सहमति दोनों चिड़ियाघर के बीच हो चुकी है।

सबकुछ सामान्य रहा तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में जानवरों को लाया जा सकता है। भुवनेश्वर चिड़ियाघर के अधिकारी बिरसा जैविक उद्यान आकर ले जाने वाले जानवरों को देख चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में सफेद बाघिन स्नेहा की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं