किन दागी नेताओं से आज अमित शाह को मिलवाया जा रहा है : सुप्रियो भट्टाचार्य [Which tainted leaders is Amit Shah being introduced to today: Supriyo Bhattacharya]

4 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल किन किन दागी नेताओं से अमित शाह को मिलवाया जायेगा, यह बीजेपी बता दे। सुप्रियो शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनका स्वागत है, क्योंकि यह राज्य केंद्रीय एंजेंसियों के जांच के दायरे में है। लेकिन जांच एजेंसियों का जो शिकंजा है वह टारगेटेड है।

भाजपा के खिलाफ जो लोग है उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। जो भाजपा के करीबी है उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है।

उस पर समन पर समन जारी हो रहा है। उन्हें एब्सकोंडर घोषित किया जा रहा है। लेकिन उनको रिलिफ देने का काम हो रहा है।

बाबूलाल हैं ईडी के स्पेशल डायरेक्टर

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में ईडी के स्पेशल डायरेक्टर भी हैं। वह यह तय करते हैं कि जांच एजेंसियों को किनके खिलाफ जाना है और जो जांच एजेंसियों के रडार पर है उनको किन केंद्रीय मंत्रियों से मिलाना है। क्योंकि ईडी वित्त मंत्रालय के अंदर आता है। उसकी मंत्री रांची आई थी।

तब भी हमलोगों कहा था कि एक शख्स जो अभी बेल पर हैं। उनसे चुनाव के वक्त इन्होंने मिलवाने का काम किया। ये स्पेशल डायरेक्टर हैं बाबूलाल मरांडी जी। इन्होंने अपने संरक्षण में बेल पर चल रहे व्यक्ति को वित्त मंत्री से मिलवाया। उनका नाम है विष्णु अग्रवाल

इधर जो ईडी द्वारा फरार घोषित है, उसका नाम है कमलेश कुमार। उनके यहां छापे पड़े, कारतूस मिले। उनको भी स्पेशल डायरेक्टर बाबूलाल मरांडी ने वित्त मंत्री से मिलवाने का काम किया।

कल किसे मिलवायेंगे

अब कल होम मिनिस्टर आ रहे हैं। होम मिनिस्ट्री के तहत कई एजेंसिया है। जितने भाजपा के दागी नेता है उनका समय सूची क्या रहेगा अमित शाह से मिलने का।

ये अगर आज स्पष्ट हो जाता तो आपको भी कवरेज का समय मिल जाता। क्योंकि कार्यकर्तओं के द्वारा अब ये चुनाव जीतेंगे नहीं। इनको केवल लगता है घुसपैठिए।

इनके पार्टी के अंदर जो घुसपैठिए हैं इसमें इनके प्रदेश अध्यक्ष भी है। नेता प्रतिपक्ष है। ये मूल भाजपाई नहीं है। उनसे सबसे ज्यादा घुसपैठ का संभावना है भाजपा के अंदर बना हुआ है, उनसे गृह मंत्री कैसे निबटेंगे।

क्योंकि उनके नेता कह रहे है कि इस राज्य में घुसपैठिए हैं और बीएसएफ के जो भार प्राप्त मंत्री हैं वो कल राजधानी में रहेंगे। तो ऐसे तमाम लोगों को एक लिस्ट बनाकर हमको लगता है कि कल पेश होना चाहिए। क्योंकि इतना सम्मान जब भ्रष्टाचारियों को वित्त मंत्री देती हैं तो उनके सहयोगी मंत्री हैं वह भी करेंगे।

इन लोगों के लिए शायद आने वाले 22 तारीख से जो बजट सत्र आ रहा है उसमें कोई नया कानून आ सकता है।

इकोनोमिक ओफेंडर चाहे दूसरे भ्रष्टाचारी अगर भाजपा में है तो उनको विशेष कानून के तहत छूट मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

चुनाव जीतने के लिए अपराधियों की मदद ले रही भाजपा- सुप्रियो भट्‌टाचार्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं