गाड़ी हुई खराब, तो नप गये साहब!

2 Min Read

पीएम-सीएम के लौटते ही धनबाद डीसी का तबादला, माधवी मिश्रा नई उपायुक्त

धनबाद। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लौटते ही डीसी का तबादला हो गया। माधवी मिश्रा जिले की नई उपायुक्त बनाई गई हैं।

एक मार्च को धनबाद का तापमान पूरे दिन चढ़ा रहा। सुबह प्रधानमंत्री ने धनबाद की धरती पर कदम रखा,उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री भी आये।

फिर शाम होते-होते जिले के उपायुक्त वरुण रंजन के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी माधवी मिश्रा जिले की नई उपायुक्त बनाई गई हैं।

धनबाद में वरुण रंजन का कार्यकाल एक साल से भी कम का रहा। अचानक जारी किए गए इस आदेश ने लोगों को अचरज में डाल दिया है।

माधवी मिश्रा वर्तमान में झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको) की प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली माधवी मिश्रा के परिवार के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

माधवी मिश्रा ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यूपीएससी की परीक्षा पास की है। परिवार में चारों भाई बहन ने देश की सबसे कठिन परीक्षा समझे जाने वाली यूपीएससी में सफलता हासिल की है।

इससे पहले माधवी रामगढ़ उपायुक्त समेत हजारीबाग नगर निगम की नगर आयुक्त का पद संभाल चुकी हैं।

इधर, उपायुक्त वरुण रंजन के तबादले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है की पीएम के विजिट में लापरवाही के कारण धनबाद डीसी वरुण रंजन को हटाया गया।

डीसी वरूण ने चीफ सेक्रेटरी के लिए गाड़ी भी नहीं रखी थी। गाड़ी का जुगाड किया तो वो खराब हो गई। डीसी साहब की गलती के कारण चीफ मिनिस्टर भी प्राइम मिनिस्टर को सी ऑफ नहीं कर सके।

इसे भी पढ़ें

शर्मनाक: झारखंड में स्पेन की महिला से गैंगरेप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं