प्यार में पति बना रोड़ा तो कर दी हत्या, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

2 Min Read

रांची: रांची में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। कुछ दिन पहले ओरमांझी थाना क्षेत्र के सपाही नदी के श्मशान घाट से संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ था।

रविवार को प्रेस वार्ता कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस पूरे मामला का खुलासा किया है। 22 अप्रैल को ओरमांझी थाने में मृतक अशेश्वर महतो की पत्नी सीता देवी नाम की महिला ने एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

पीड़ित महिला सीता देवी ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा था कि जल्द से जल्द उसके पति को ढूंढ निकाला जाए।

इसी बीच पुलिस को अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को अशेश्वर महतो का शव सपाही नदी के श्मशान घाट पर मिला था।

इस मामले में पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। शक के आधार पर उसे ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान सीता देवी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के सामने उसने अपने कथित प्रेमी सनोज कुमार महतो के साथ मिलकर 22 अप्रैल के दिन अपने पति असेश्वर महतो की सुंयोजित षड्यंत्र के तहत धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी थी।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई एक हथोड़ा, खून से सना बोरा, शव को टांग कर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने वाले डंडे को भी बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं