हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोका गया तो JMM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग [When Hemant Soren’s helicopter was stopped, JMM wrote a letter to President Draupadi Murmu and made this big demand]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर देने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

झामुमो (JMM) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के हेलीकॉप्टर को पीएम मोदी की सुरक्षा के नाम पर डेढ़ घंटे तक रोका गया।

क्या है झामुमो की शिकायतः

पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का इस मामले में कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 50 किलोमीटर के व्यास में उड़ानवर्जित क्षेत्र रहता है। जो सिर्फ 15 मिनट के लिए लागू किया जाता है।

पार्टी की मांग है कि संघर्षरत जनजातीय जन-प्रतिनिधियों की हर प्रकार की संवैधानिक सुरक्षा और अक्षुण्ण को बनाए रखा जाए।

क्या है मामलाः

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पत्र में लिखा है कि हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन अपराह्न 1.45 बजे पश्चिमी सिंहभूम में एक सभा करने के बाद सिमडेगा में अपराह्न 2.45 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। गुदरी और चाईबासा की दूरी 80 किलोमीटर तो वहीं सिमडेगा की दूरी 90 किलोमीटर है।

चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा के लिए अनुमति दे दी थी। लेकिन सुरक्षा का हवाला देकर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोक कर रखा गया। उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर समान संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चचित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं