जब कल्पना सोरेन के सामने हेमंत ने पकडे अपने कान [When Hemant held his ears in front of Kalpana Soren]

1 Min Read

जमशेदपुर। Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर गए थे। वहां उन्हें कान पकड़ कर माफी मांगनी पड़ गई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व सांसद सुनील महतो और सुमन महतो की बेटी की शोकसभा में शामिल होने के बाद परिसदन के बाहर उन्हें अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के सामने महिलाओं से कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी।

दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का कई बार प्रयास किया। बार-बार उन्हें सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया गया।

सबसे पहले महिला नेताओं ने सोनारी आदर्शनगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का प्रयास किया। उन्हें सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया।

इस पर हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के सामने ही अपने कान पकड़ लिये और उन महिलाओं से माफी मांगी। यह कल्पना सोरेन भी मुस्कुराने लगीं।

तब वहां मौजूद पार्टी की महिलाएं भी हंस पड़ी। हेमंत ने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। सुरक्षाकर्मियों को इस बाबत निर्देश दे दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की बेटी को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Exit mobile version