रांची। राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट में रहने वाले कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना गुरुवार की सुबह हुई है।
आनन फानन में कृष्णकांत के परिजनों ने उन्हें आर्किड अस्पताल में भर्ती करायाय़ जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
कृष्णकांत से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस भेजा था।
जिससे वह दबाव में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे के सही वजह सामने नहीं आयी है।
इसे भी पढ़ें
सिक लीव पर गये क्रू मेंबर्स को एयर इंडिया ने कर दी छुट्टी, जानें कितने हुए टर्मिनेट








