अगले 7 दिन में झारखंड में क्या होनेवाला है ? [What is going to happen in Jharkhand in the next 7 days?]

2 Min Read

निशिकांत दुबे के ट्वीट से गरमाया झारखंड

रांची। गोड्डा से नवनिर्वाचित सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। एक बार फिर उनकी भविष्यवाणी भरी ट्वीट से झारखंड का सियासी पारा गरमा गया है।

निशिकांत अक्सर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक्स पर कुछ ऐसा लिखा है, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

उन्होंने शनिवार की सुबह ट्वीट कर लिखा कि चम्पाई दा (Champai Soren) होशियार, कल्पना भाभी आ गई हैं, झारखंड की वर्तमान सरकार के लिए आने वाला 7 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

चौथी बार जीता लोकसभा चुनाव

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब निशिकांत अपने बड़बोलेपन की वजह से विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर कई भविष्यवाणी की है।

निशिकांत दुबे का इस पर कहना है कि वह जो भी कहे हैं वह सच हुआ है। उन्होंने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल जाने की बात कही थी, वह सच साबित हुआ।

बता दें कि निशिकांत दुबे ने गोड्डा लोकसभा से चौथी बार सांसद का चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप यादव को सवा लाख से ज्यादा वोट से हराया है।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे का नया धमाका-हेमंत सोरेन पर रेप केस दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं