वोट डालने के बाद क्या बोली यशस्विनी सहाय

1 Min Read

रांची। रांची लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

यशस्विनी ने अपने पिता सुबोधकांत सहाय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धुर्वा सेक्टर-3 में वोट किया।

मतदान करने के बाद यशस्विनी सहाय ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

सबसे यही अपील करती हूं कि आप भी घर से बाहर निकलें और मतदान करें। उनके साथ पिता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

पुणे रोड एक्सीडेंटः आरोपी नाबालिग का दादा गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं