झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, कल से हो सकती है बारिश

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज से मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 व 31 मार्च को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

खास कर रांची, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा आदि इलाके में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।

एक अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। रांची और आसपास के इलाके में 29 मार्च को भी बादल छाये रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में घने बादल छा सकते हैं। यह बादल जहां-जहां गुजरेंगे, वहां गर्जन के साथ कुछ-कुछ अंतराल में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने वज्रपात एवं बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क किया है। पेड़, बिजली खंभे के नीचे नहीं खड़े होने, गर्जन के समय खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है।

इधर, 28 मार्च को हल्के बादल छाये रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान 27 मार्च की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें

इंडियन हॉकी में झारखंड की बेटियों का जलवा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं