फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल हो सकती है बारिश

2 Min Read

रांची। झारखंड में अब गर्मी बढ़ रही है। पारा भी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें, तो एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची समेत आस-पास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। पर 16 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। साथ ही कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आज दोपहर के समय में अच्छी-खासी धूप देखने को मिलेगी। लेकिन राज्य में शाम के समय में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

कही-कही बारिश भी हो सकती है। वहीं राज्य के उत्तरी भाग में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है।

जिसमें 16 से 18 मार्च तक राज्य में कई जगहों पर बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर-पश्चिम में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, राज्य के मध्य हिस्से में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में नक्सलियों का उत्पात, कई वाहन फूंके

Share This Article
Exit mobile version