झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

1 Min Read

रांची। आने वाले दो चार दिनों में एक बार फिर झारखंड में मौसम करवट ले सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अधिकारी सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि, झारखंड में 19 फरवरी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा।

20 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे। वहीं, 18 फरवरी को भी बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

इसके बाद 19 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 °C की वृद्धि होगी। इस दौरान सुबह में कोहरा के बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।

बताते चले कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

सबसे अधिक वर्षा 28.2 एमएम चाकुलिया (पूर्वी सिंहभुम) में दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया।

राजधानी रांची की बात करें तो तो 20 फरवरी से रांची समेत आस पास के हिस्सों में भी बादल छायें रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

नहीं रही दंगल में बबिता फोगाट का किरदार निभानेवाली सुहानी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं