Weather: झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी [Danger of storm in many districts of Jharkhand, Meteorological Department issued warning]

1 Min Read

Weather:

रांची। झारखंड में बुधवार दोपहर से मौसम में बड़ा बदलाव हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 12 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ गरज और वज्रपात हो सकता है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather: किन जिलों में मंडराएगा आंधी-तूफान का खतरा:

रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका जताई जा रही है। 3 अप्रैल से दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग कि ओर से लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। खासकर खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों में मौजूद लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल में आंधी-तूफान से तबाही, 5 मरे, ममता पहुंची जलपाईगुड़ी, अभिषेक आज जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं