लुगु बुरू के पवित्र इतिहास को संजो कर हमें रखना है : हेमंत सोरेन

2 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लुगु बुरू के पवित्र इतिहास को संजो कर हमें रखना है। अगर ऐसा नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ी इसके बारे में जान नहीं सकेगी। हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना है और अपने कर्तव्य को निभाना है। वे सोमवार को संताल समाज के पवित्र स्थल लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर समाज के लिए शिक्षा आवश्यक होती है।

पहले तीर धनुष से लड़ाई लड़ी और जाती थी, अब बुद्धि से लड़ाई होती है। इसलिए हमें भी शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं। पहाड़, पर्वत को वे हरा-भरा रखते आए हैं। हम आदिवासी गरीब जरूर हैं, लेकिन किसी के धर्म या किसी की कोई भी चीज हो हम गलत नजर से नहीं देखते। हम हमेशा शांति और सद्भाव से रहना चाहते हैं।

समय के हिसाब से जिस प्रकार समाज जागरुक हो रहा है, उसी तरह आदिवासी सरना धर्म को भी आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में आदिवासी संताल समाज के धार्मिक धरोहर लुगु बुरु पहाड़ पर हाइडल प्रोजेक्ट स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। हर हाल में आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास का धार्मिक धरोहर लुगु बुरु पहाड़ को संरक्षित करने का काम होगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं