हमें जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है : खीरु महतो

3 Min Read

रांची : हमें जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है। ऐसे कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है जो 24 घंटे पार्टी के लिए समर्पित रहें। रविवार को ये बातें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहीं। वे पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों तथा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।

श्री महतो ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की जवाबदेही तय है। वो ईमानदारी से काम करें। पार्टी के अनुरूप अपना चाल और चरित्र रखें और लोगों को दिल से दिल तक जोड़ें। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर पार्टी की समीक्षा बैठक करेंगे। श्री महतो ने कहा कि सभी सदस्य खुद को अध्यक्ष मानकर दायित्व लें। हम कितनी सीटों पर लड़ेंगे, ये मायने नहीं है।

हमारा संगठन कितना मज़बूत हुआ है। ये मायने रखता है। बैठक में कहा गया कि  जिला संगठन प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करें और 27 अगस्त 2023 से 30 सितम्बर  तक सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित किया जाए। जिस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष का मनोयन नहीं हुआ है, वह प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन करें।

प्रखंड स्तर पर होने वाली बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष की सहभागिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के जरिये सुनिश्चित करें। सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जब तक जिले में प्रखंड स्तर तक कमिटी का गठन नहीं हो जाता है तब तक, हर माह एक बैठक प्रदेश कार्यालय में करें। जिला से पंचायत स्तर तक कमिटी का गठन हो जाने के बाद हर तीन माह में प्रकोष्ठों की बैठक नियमत: तीन माह में करें। इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दें जिससे बैठक की समुचित व्यवस्था हो सके।

बैठक का संचालन श्रवण कुमार ने किया। बैठक में मो आफ़ताब जमील, उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह,महासचिव, भगवान सिंह,कामेश्वर नाथ दास (पूर्व विधायक), त्रिवेणी वर्मा, कुमेश्वर महतो,गोपीनाथ पणिकर, मुन्ना मलिक, निर्मल सिंह, रामस्वरूप यादव, निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ , बिरेन्द्र पासवान, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति, अख़्तर हुसैन खान, प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ; डॉ विनय भरत, प्रदेश प्रभारी, छात्र जद यू रंजन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, छात्र प्रकोष्ठ, राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ; रामस्वरूप यादव, प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा प्रकोष्ठ , रेणु गोपीनाथ, प्रदेश प्रवक्ता ; सागर, प्रवक्ता;,मो आसिफ, सचिव ,छात्र प्रकोष्ठ, दुष्यंत कुमार, तथा सभी जिलाध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं