धोबी महासंघ का चुनाव 23 मार्च को [Washerman’s federation elections on March 23]

1 Min Read

रांची। अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने रांची रजक समाज के अध्यक्ष दीपक रजक की अध्यक्षता में बैठक की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ का चुनाव 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। इसके साथ ही नवनिर्वाचित विधायकों उमाकांत रजक और सुरेश कुमार बैठा का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रजमोहन राम, पूर्व सांसद, विशिष्ट अतिथि बालगोविंद राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी, अशोक कुमार रजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष, नागेंद्र बैठा, प्रदेश महासचिव बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ, दीपक बैठा समेत महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

उमाकांत रजक ने आजसू छोड़ा, झामुमो का दामन थामेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं