चंपाई सोरेन का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत [Warm welcome to Champai Soren at Ranchi Airport]

1 Min Read

रांची। चंपई सोरेन दिल्ली से रांची पहुंच गये हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बुधवार को दिल्ली से वापस रांची आने की सूचना पहले से मिल रही थी।

खबर है कि रांची आकर वे झामुमो की प्रथामिक सदस्यता और मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देंगे। वहीं 30 अगस्त को वे रांची में ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

मिली खबरों में कहा गया है कि रांची एयरपोर्ट पर चंपाई सोरेन को स्वागत करने के लिए कोल्हान के इलाके से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

बता दें कि चंपाई सोरेन को कोल्हान की जनता पसंद करती है क्योंकि उन्होंने यहां के युवाओं को टाटा स्टील कंपनी और अन्य संस्थाओं में नौकरियां दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

इसके अलावा, कोल्हान के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाते हुए उन्हें समाधान तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन आज देंगे झामुमो से इस्तीफा, 30 अगस्त को शामिल होंगे बीजेपी में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं