Waqf Board’s land:
रांची। वक्फ संशोधन बिल को लेकर JMM ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अभी चैत्र नवरात्र चल रहा है। इसलिए भाजपा और उनकी सरकार ने धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए अभी का समय चुना है, ताकि देश में धार्मिक उन्माद पैदा हो सके। लेकिन, हम झारखंड में जो भी वक्फ की जमीन या प्रापर्टी है, उसका एक इंच भी केंद्र को नहीं लेने देंगे।
Waqf Board’s land : हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैः
जेएमएम नेता ने कहा, संविधान की मूल भावना है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। लेकिन, पिछले दस वर्षों में इसे बिगाड़ा जा रहा है। संवैधानिक संस्थानों पर चोट पहुंचायी जा रही है। न्यायालय को भी बाधित किया जा रहा है।
Waqf Board’s land :सामाजिक समरसता बर्बाद हो रहीः
उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक समरसता को बर्बाद किया जा रहा है। गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ा जा रहा है। जब हम किसी जमीन को दान में देते हैं, तो उसका उपयोग उसके धर्म के अनुसार होता है। हिंदुओं में मंदिर-मठ, मुस्लिमों में वक्फ, ठीक इसी प्रकार सिख, बौद्ध धर्म के लोग दान करते हैं। हर श्राइन बोर्ड, वक्फ का अपना कार्य है। वक्फ बोर्ड की नौ लाख संपत्तियों का विवरण है।
Waqf Board’s land : केंद्र की नजर वक्फ की जमीन परः
सुप्रियो ने कहा कि केंद्र की नजर वक्फ की संपत्तियों पर है। आज कैसे उद्योगपति मित्रों को जमीन बांटी जा रही है, ये किसी से छिपा नहीं है। हमारी जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है। उसके बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। जमीन राज्य का विषय है। प्रत्येक राज्य में वक्फ बोर्ड होता है। उसका सीईओ राज्य सरकार होता है। इस पर सरकार का नियंत्रण है। चूंकि इस तरह की जमीन किसी दूसरे को देनी है, इसलिए वक्फ संशोधन बिल लाने की बात कही गई है।
इसे भी पढ़े
Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल में झारखंड के लिए खास, आदिवासियों की जमीन नहीं ले सकेगा बोर्ड








