गिद्धों की आबादी बढ़ाने के लिए कोडरमा में खुलेगा गिद्ध रेस्टोरेंट

2 Min Read


रांची : झारखंड में गिद्धों की कम होती संख्या से परेशान वन विभाग ने एक अनोखी पहल की है। विभाग ने गिद्धों के लिए एक रेस्टोरेंट खोलने का विचार बनाया है। कोडरमा में खुलनेवाले गिद्धों के रेस्टोरेंट में उन्हें पशुओं के शव परोसे जायेंगे। इसे कोडरमा के गुमो में खोला जायेगा।

इस रेस्टोरेंट के लिए शव आसानी से मिल सके इसके लिए गोशाला और नगरपालिका के लिए प्रोटोकॉल बनाने की भी तैयारी की जा रही है। पशुओं के शवों को गोशाला और नगरपालिका से यहां लाया जायेगा और गिद्ध उन्हें अपना आहार बना सकेंगे।

इससे पहले ये सुनिश्चित किया जायेगा कि ये शव हानिकारक दवाओं से मुक्त हों। प्रोटोकॉल बनते ही गिद्धों का रेस्टोरेंट शुरू हो जायेगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह कहते हैं कि गिद्धों का रेस्टोरेंट कोडरमा में गिद्धों की आबादी बढ़ाने का प्रयास है।

एक हेक्टेयर जीमन पर बना ये रेस्टोरेंट गझंडी के गुमो में है। यह स्थल पक्षियों के भोजन स्थल के रूप में प्रचलित है और इसी तरह का एक रेस्टोरेंट चंदवारा प्रखंड के बड़की करंजिया में खोलने की योजना है। रेस्टोरेंट में बांस की बाड़ लगायी गयी है जिससे कुत्ते और सियार जैसे जानवर यहां प्रवेश न करें और गिद्धों को शवों को खाने में कोई अड़चन न आये।

बताते चलें कि झारखंड में गिद्धों की छह प्रजातियां पायी जाती हैं। इनमें जिप्स बेंगलिसिस, जिप्स इंडिकस, जिप्स हिमालयंस और इजिप्शियन, साईनेरियर तथा रेड हेडेड गिद्ध शामिल हैं। सभी प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है। 2022 में वन विभाग के बेसलाइन सर्वे में कोडरमा में कुल 138 गिद्ध पाये गये थे। मार्च 2023 में इनकी संख्या 145 हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम

न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने लोगों से की बातचीत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं